भागलपुर, सितम्बर 14 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट गणेशोत्सव के आयोजन की बात करें तो इस मामले में झाझा नगरी के कई पूजा पंडाल हर साल इतिहास व की्त्तितमान रचते और फिर अगले साल अपने ही की्त्तितमान को तोड़ते आए हैं। नगर के कम से कम दो पूजा पंडाल काफी प्राचीन व ऐतिहासिक माने जाते हैं। सोना पट्टी में साल 1941 ई.में स्व.घनश्याम दास बंका द्वारा अधिष्ठापित और बंका परिवार के तत्वाधान में सजने वाले दरबार के आयोजक बंका परिवार के दावों के अनुसार उक्त दरबार जहां लगातार बीते 85 सालों से सजता आ रहा है। तो, नगर के शिव बाजार में शिव मंदिर के समीप का गणपति दरबार बीते करीब 129 सालों से लगातार सजते आने की बात आयोजक और स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों के बीच शुरू हुआ गणेशोत्सव ऐसे ...