भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: जमुई, निज संवाददाता जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भेलवा मोहनपुर गांव स्थित खेत में टूट कर गिरे बिजली तार की संपर्क में आने से कुलदीप यादव 53 साल की हालत गंभीर हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा आनन-फानन में सोमवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बन गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्र्त्रिरया पूरी की गई और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना को लेकर परिजन ने बिजली विभाग के खिलाफ आक्त्रोश जताया है। उन्होंने बताया कि ...