Bhagalpur News: जमुई: कुत्ता बचाने के दौरान अनियंत्रित हुई बाइक, पति-पत्नी घायल
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: जमुई, निज संवाददाता जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनियड्डा के समीप सोमवार को सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी पत्नी घायल हो गईं। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की पहचान लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के रमलबीघा गांव निवासी पवन राम के पुत्र सिकंदर कुमार तथा उनकी पत्नी वर्षा कुमारी के रूप में हुई है। घायल सिकंदर कुमार ने बताया कि मैं पत्नी वर्षा कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल डुमरकोला से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कुत्ता बचाने के दौरान अनियंत्रित हुई बाइक, पति-पत्नी घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.