Bhagalpur News: जमुई: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: जमुइ्र से सुधांशु की रिपोर्ट सिकंदरा। निज प्रतिनिधिसिकंदरा थाना की पुलिस के द्वारा शुक्रवार को थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लखीसराय रोड स्थित खड्डी रोड से एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मिथिलेश कुमार, पिता बिलास यादव जो मंझबे का रहने बाला हैं। जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.