Bhagalpur News: जमुई: अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में मंदरा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: अलीगंज (जमुई), निज संवाददाता। अलीगंज प्रखंड के दीनगर पंचायत के मन्दरा गांव मे बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं होने से मंदरा गांव सैकड़ो ग्रामीणों ने अलीगंज पावर हाउस आकर पदाधिकारियों से अपनी समस्या से अवगत कराते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। ग्रामीण विशेश्वर यादव, मकेश्वर यादव, कारू पासवान, लालू यादव, पवन कुमार, बबलू कुमार, अभय कुमार पंचायत के मुखिया जनार्दन यादव आदि ने बताया कि हमारे गांव में लगभग 350 घर है, जिसकी आबादी लगभग 1200 सौ है। यहां के अधिकांश लोग बिजली कंज्यूमर हैं। नियमित बिजली बिल भी जमा करते हैं, लेकिन बिजली की समस्या दिन-ब-दिन बदतर होते जा रही है। हमारे गांव में मात्र एक 63 केवी का ट्रांसफार्मर है, जो अत्यधिक लोड के कारण बार बार खराब हो जाता है। विभागीय बिजली मिस्त्री आकर मरमत करते हैं, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.