भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: जमुई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय सोनपे मैदान में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज रोमांचक सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में विभिन्न प्रमंडलों की चयनित टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, दमदार सर्विस, शानदार ब्लॉक और बेहतरीन टीम समन्वय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में अंडर-14 आयु वर्ग में तिरहुत ने दरभंगा को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे मुकाबले में कोशी ने सारण को हराकर फाइनल में प्रव...