भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल 22 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...