भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जनता काली पूजा समिति की ओर से काली पूजा की तैयारियों को लेकर स्टेशन चौक, नाथनगर रोड स्थित हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने की। इस दौरान कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बीते वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। मेढ़पति गोपाल रजक ने बताया कि यहां वर्ष 1972 से काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल अलग-अलग थीम पर मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है। बैठक में पूजा की व्यवस्था और आयोजन को सफल बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मां वाम काली पूजा की तैयारी शुरू, 28 को होगी अगली बैठक बैठक में संरक्षक देवेन्द्र प्रसाद गुप्त, महामंत्री अमर यादव, ...