Bhagalpur News: जनगणना कार्य को लेकर बीडीओ ने की बैठक
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सबौर परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला जनगणना हस्त-पुस्तिका निर्माण को लेकर सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ सबौर बीडीओ नीतीश कुमार ने बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता स्वयं बीडीओ नीतीश कुमार ने की। जनगणना कार्य को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद संबंधित कर्मियों और विभागीय पदाधिकारियों को प्रमुख दिशा-निर्देश दिए गए। कार्य में रुचि लेकर प्रगति लाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर सबौर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार सहित जनगणना कार्य से जुड़े कर्मी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.