भागलपुर, नवम्बर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुमैठा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सरोज चौधरी को जदयू के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव तथा पूर्व मुखिया संजीत राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि दोनों का मनोनयन उनके संगठनात्मक समर्पण, सक्रियता और सामाजिक कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। वहीं, पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि हमें विश्वास है कि दोनों अपने नए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- Siwan News संजय राम बने जदयू के प्रदेश महासचिव, जश्न का माहौल बधाई द...