Bhagalpur News: जगदीशपुर हॉट के पास 40 लीटर देसी शराब बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर हॉल्ट के पास पुलिस ने छापेमारी कर करीब 40 लीटर देसी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जगदीशपुर हॉल्ट के पास शराब की तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.