भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। गंगटी चौक से हरचंडी तक करीब तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हाट में जितिया पर्व को लेकर खरीदारी के लिए शाम को और ज्यादा जाम लग गया। जो देर शाम तक करीब चार घंटे तक जारी रहा। इस दौरान लोग घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं, छोटे वाहन चालकों को भी भीड़ के बीच निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...