Bhagalpur News: जगदीशपुर में दिनभर बिजली गुल, लोग परेशान
भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में रविवार को बिजली आपूर्ति दिनभर बाधित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि क्षेत्र में जहां जहां हाइटेंशन तार पेड़ में सटा हुआ था। वहां के पेड़ों की कटाई का काम किया जा रहा था। इसी वजह से दिनभर बिजली काट दी गई। उधर दिनभर बिजली नही रहने से कोला नारायणपुर, सैनो, गंगटी, सोनूडीह, कोलाखुर्द, योगीवीर, अंगारी, रामनगर, बदलूचक सहित दर्जनों गांवों का बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगों में पीने का पानी, खाना बनाने सहित लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। वहीं करीब दस घंटे बाद देर शाम को बिजली आपूर्ति चालू की गई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली । ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर लाइन नही रहने से सबसे अधिक पानी की समस्या हो गई । प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.