भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। जिससे व्यवसायियों, दुकानदारों और आम जनों में दहशत है। मंगलवार रात चोरों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए एक ही रात में पांच अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जिससे जगदीशपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जगदीशपुर के मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से चोरीचोरी की घटनाओं का विवरण चोरी की यह घटनाएं थाना से महज करीब 500 मीटर की दूरी के अंदर हुईं। चोरों ने जगदीशपुर बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी कर ली। कपड़ा दुकानदार अशोक साह ने बताया कि उनकी दुकान से एक लाख रुपये की चोरी हुई है। इसके अलावा संतोष शाह की मिठाई की दुकान से 5 टिन रिफाइंड तेल, राजा की चाय दुक...