Bhagalpur News: जगदीशपुर के मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से चोरी
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी कर ली। चोरों ने पहले मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, इसके बाद वहां रखे दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंगलवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंदिर में ताला लगाकर वो अपने घर चले गए। बुधवार सुबह जब पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दानपेटी का ताला भी टूटा था और उसमें रखे सारे नकदी गायब थी। चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। उधर मामले की सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी गई है। जिसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.