Bhagalpur News: जंगली बिल्ली के पैर के मिले निशान, लोगों में राहत
भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नाथनगर के चंपानगर स्थित मसकन बरारीपुर में ग्रामीणों को चीता जैसा जंगली जानवर दिखने की सूचना वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर को दी गई। सोमवार को जंगली जानवर की खोजबीन करने वन प्रमंडल भागलपुर की रेस्क्यू टीम मसकन बरारीपुर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी खोजबीन की, लेकिन जंगली जानवर का अतापता नहीं मिला। जिस जगह जानवर को देखा गया था, वहां पर पैर का निशान प्राप्त हुआ। अनुसंधान करने पर पता चला कि पैर का निशान जंगली बिल्ली का है। स्थानीय लोग बोलचाल में इसे वन बिलार भी कहते हैं। पैर के निशान का जीपीएस फोटोग्राफ भी लिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। चीता दिखने की सूचना फैलने के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल था। रेस्क्यू टीम में वनरक्षी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.