Bhagalpur News: छोटी मोहनपुर घाट में नौका दौड़ प्रतियोगिता आज, तैयारी पूरी
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। छोटी मोहनपुर दियारा में हर साल की भांति इस साल भी जितिया पर्व पर शनिवार को नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। नौका दौड़ प्रतियोगिता कमेटी के लोगों ने बताया कि बाढ़ का पानी खत्म हुए कुछ दिन हुए है। अतः साफ-सफाई एवं कीचड़ आदि हटाने का काम तेजी से किया गया, ताकि प्रतियोगिता संपन्न कराया जा सके। कमेटी के लोगों ने बताया कि प्रतियोगिता में सांसद, विधायक, विधान पार्षद भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को कमेटी की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gridih News: चंद्रपुरा में आज फुटबॉल प्रतियोगिता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.