भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर थाना क्षेत्र के छोटी भवनाथपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एनबीडब्ल्यू वारंट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छोटी भवनाथपुर निवासी संतोष मंडल और गनोरी मंडल शामिल हैं। दोनों आपस में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। थानाप्रभारी रामाशीष कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था। गिरफ्तार दोनों वारंटियों से आवश्यक पूछताछ व कागजी प्रक्रिया कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...