Bhagalpur News: छिनतई के मोबाइल का इस्तेमाल कर खाते से निकाल लिए पैसे
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। मोबाइल छीना और उसका इस्तेमाल कर खाते से अवैध निकासी कर ली। घटना को लेकर इशाकचक थाना क्षेत्र के मीर फेकू लेन के रहने वाले मो. फैयाज बाबू ने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है।उसने बताया है कि सात सितंबर की रात वह खंजरपुर से पैदल ही बरहपुरा जा रहा था। व्यवहार न्यायालय के गेट संख्या तीन के पास बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। उसका कहना है कि उसी मोबाइल का इस्तेमाल कर बदमाशों ने उसके खाते से 16714 रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित का कहना है कि जब वह साइबर थाना गया तो उसे बताया गया कि ऑनलाइन शिकायत करनी होगी। उसे पूरी जानकारी नहीं थी इस वजह से सिर्फ ऑनलाइन शिकायत कर उसने छोड़ दिया। बाद में जानकारी मिलने पर 30 सितंबर को तिलकामांझी थाना में केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.