भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल सुल्तानगंज की बैठक मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव एवं संचालन नगर अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज आलम ने की। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। स्नातक मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा अभी तक पूरा नहीं मिला है। प्रखंड एवं जिला में भ्रष्टाचार चरम पर है। बैठक को पूर्व विधायक फणींद्र चौधरी, पूर्व प्रत्याशी चंदन सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...