भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। सबौर कॉलेज में शनिवार को सेमेस्टर-2 में नामांकन एवं परीक्षा प्रपत्र जमा करने तथा सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचे। प्रारंभ में सीमित काउंटर संचालित होने के कारण विद्यार्थियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे उन्हें गर्मी और भीड़ के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार झा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग कुल 10 अतिरिक्त काउंटर खोलने का निर्देश दिया। प्राचार्य के त्वरित निर्णय के बाद अतिरिक्त काउंटरों का संचालन प्रारंभ किया गया, जिससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिली तथा नामांकन एवं परीक्षा प्रपत्रों के निष्पादन की प्रक्रिया तीव्र ...