भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। घर की यदि कोई वस्तु बेकार हो जाती है तो उसे हम फेंक देते हैं, लेकिन अब एसएम कॉलेज की छात्राएं ऐसा नहीं करेंगी। उन्हें 'वेस्ट टू बेस्ट' अवधारणा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय कला एवं शिल्प शिविर में जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्राओं को केवल सजावटी सामान निर्माण सीखाना नहीं है बल्कि उनमें रचनात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और कौशल विकास की भावना पैदा करना भी है। यह बातें सोमवार को एसएम कॉलेज के होम साइंस विभाग में तीन दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन पर प्राचार्य डॉ. निशा झा ने कही। शिविर के उद्घाटन के पश्चात विभाग की हेड डॉ. लक्ष्मी पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को तीन दिनों को विभिन्न प्रकार की कुशलता बताई जाएगी। राष्ट्रीय शि...