भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व संचालक आशुतोष चन्द्र मिश्र के द्वारा किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच चित्रांकन, मॉडल निर्माण तथा क्विज प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सौम्या रानी, दीक्षा, मौसम, आराध्या, ईक्षा, शबनम, चंदा, रिमझिम, आंचल, पलक, अंजली, रेशम, करिश्मा, रीता तथा कोमल ने भाग लिया। संचालक ने अंतरिक्ष के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स की कहानी सुनाते हुए प्रेरित करने का प्रयास किए। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में मना राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस यह भी पढ़ें- Mohoba News: छात्रों ने कार्यशाला में समझे अंतरिक्ष के रहस्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...