Bhagalpur News: छात्राओं को स्वरोजगार के लिए किया जागरूक
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर। ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ईबिया) की ओर से मंगलवार को मोक्षदा गर्ल्स इंटर स्कूल में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की करीब 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया। ईबिया के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अब घर-गृहस्थी तक सीमित रहने के बजाय स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसके लिए उद्यमिता की जानकारी होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को उद्यमिता के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया। स्कूल की प्राचार्या डेजी ने उद्यमिता को आज की जरूरत बताते हुए कहा कि छात्राओं को कम उम्र से ही इस दिशा में जागरूक करना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के अवसरों को समझ सकें। वहीं, लाइफ स्किल ट्रेनर देब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.