भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, पूर्वी रेलवे ने छह आरक्षित और अनारक्षित विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें अपने मौजूदा समय और ठहराव (स्टॉपेज) के अनुसार ही चलेंगी। इनमें से एक भागलपुर से पटना के बीच चलने वाली है। आरक्षित विशेष ट्रेनों में 03143 सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल 25 नवंबर को सियालदह से रवाना होगी और 03144 सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल 26 नवंबर को सीतामढ़ी से रवाना होगी। 03031 हावड़ा-लौकहा बाजार स्पेशल 17 नवंबर और 24 नवंबर को हावड़ा से रवाना होगी, तथा 03032 लौकहा बाजार-हावड़ा स्पेशल 18 नवंबर और 25 नवंबर को लौकहा बाजार से रवाना होगी। 03431 भागलपुर-पटना स्पेशल 30 नवंबर को भागलपुर से रवाना होगी और 03432 पटना-भागलपुर...