Bhagalpur News: छठ घाटों की सफाई के लिए मजदूरों के समान आवंटन की मांग
भागलपुर, नवम्बर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 21 स्थित दिगंबर सरकार छठ घाट, उपकार क्लब, बूढ़ानाथ के अध्यक्ष मुकेश यादव ने नगर आयुक्त को आवेदन सौंपकर छठ घाटों की साफ-सफाई के लिए मजदूरों के समान आवंटन की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पिछले वर्ष समान लंबाई वाले घाटों के बावजूद उनके घाट पर मात्र 115 मजदूर दिए गए, जबकि बगल के घाट पर 200 मजदूर तैनात किए गए थे। उन्होंने इस भेदभाव को अनुचित बताते हुए इस वर्ष घाटों की लंबाई और आवश्यकता के अनुरूप मजदूरों की तैनाती की मांग की है। इसकी प्रतिलिपि मेयर और संबंधित वार्ड पार्षद को भी दी गई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: हर घाट पर 20 स्वयंसेवक संभालेंगे व्यवस्था, पहचान के लिए मिली टी-शर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.