Bhagalpur News: छठ घाटों का एसडीओ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
भागलपुर, नवम्बर 4 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन के नेतृत्व में कहलगांव एवं पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ दिलीप कुमार, कहलगांव एवं पीरपैंती के कार्यपालक पदाधिकारी, पीरपैंती के बीडीओ एवं सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीओ ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा विभागों के बीच समन्वय बनाकर व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Supaul News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.