भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर रविवार को शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को शहर के विभिन्न गंगाघाट, तालाब व घरों में कृत्रिम टैंक बनाकर अर्घ्य देने की तैयारी जोर-शोर से जारी रही। विशेषकर बरारी के पुलघाट, सीढ़ी घाट, लंच घाट, मायागंज के हनुमान घाट व विसर्जन घाट समेत बड़ी खंजरपुर स्थित खिरनी घाट में नगर निगम के कर्मचारी व स्थानीय लोग घाट की मरम्मत व साफ-सुथरा करने में जुटे रहे। इन घाटों का अधिकांश हिस्से की सफाई कर यहां पर लाइटिंग व चेंजिंग रूम बना दिए गए हैं। जबकि नदी का जलस्तर कम होने के कारण बरारी के तीनों घाट के किनारे गीली मिट्टी जमा है। यहां पर जियोबैग, कशाल व बालू डालकर इसे ठोस किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार दोपहर तक घाट का दुरुस्...