Bhagalpur News: चौखंडी पुल के निर्माण की मांग को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान
भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। दियारा क्षेत्र की जीवन रेखा माने जाने वाले चौखंडी पुल के ध्वस्त होने के काफी समय बाद भी निर्माण कार्य तेज गति से नहीं हो रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यह पुल न केवल आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है, बल्कि हजारों पुरुष, महिलाएं, किसान, मजदूर और छात्र-छात्राओं के लिए जीवनदायिनी कड़ी भी है। रोजाना हजारों लोग और सैकड़ों वाहन इस पुल से आते-जाते हैं। इसी मद्देनजर टीएनबी कॉलेज के छात्र राजद अध्यक्ष सूरज देव, विकास तिवारी, रंजन सिंह, आशीष यादव, संतोष, भूषण सहित दर्जनों लोगों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुल के अविलंब निर्माण की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। ग्रामीणों ने बताया कि हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा, ताकि प्रशासन संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.