भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमडंडा थाना क्षेत्र के छटपटिया मोड़ के समीप कुंदन केसरी के घर में गुरुवार की रात हुई चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में कुंदन की पत्नी आरती देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छापेमारी कर रब्बीडीह गांव निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र राहुल कुमार और सठियारी बामिया गांव निवासी अवध मंडल के पुत्र प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की दो सोने की अंगूठियां और एक नाक की नथिया और दो हजार रुपया बरामद की है। चोरी के घटना में तीन लोगों की संलिप्त होने की बताई जा रही है दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...