भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दियारा क्षेत्र की बड़ी मोहनपुर की पूनम देवी के घर में बक्से से जेवरात एवं सामान की चोरी हो गई थी। वह 12 से 15 जुलाई तक घर में नहीं थी। जब लौटी तो कुछ दिन बाद बक्सा खोला, देखा कि चांदी की पायल, बाजूबंद एवं अन्य कई सामान गायब थे। कई दिन खोजबीन के क्रम में दो विधि विरुद्ध बालक पर संदेह हुआ तो उसने एकचारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर खवासपुर के मंटू कुमार एवं पप्पू साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: चोरी का खुलासा, आभूषण व नकदी समेत आरोपी गिरफ्तार मंटू के पास से चांदी की पायल बरामद हुई, जबकि पप्पू ने बाजूबंद गला दिया था। यह भी पढ़े...