भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: नाथनगर। जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ इलाके से बीते बुधवार को चोरी हुई बाइक की बरामदगी मधुसूदनपुर पुलिस ने भतौड़िया गांव स्थित गंगा प्रसाद इलाके से की है। साथ ही बाइक चोरी के आरोपी दीनबंधु कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की पुष्टि मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने की है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...