Bhagalpur News: चेहल्लुम को लेकर 5 अगस्त को निकलेगा जुलूस
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चेहल्लुम की तैयारियों को लेकर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की ओर से मुर्तजा अली दरगाह किला घाट सराय में रविवार को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता दरगाह कमेटी के अध्यक्ष तबारक अंसारी ने और संचालन कमेटी के संयोजक डॉ. फारूक अली ने किया। मीडिया प्रभारी तकी जावेद ने बताया कि 5 अगस्त को विभिन्न मोहल्लों से अखाड़ों के जुलूस निकाले जाएंगे। त्योहार में बरसात को देखते हुए मुर्तजा अली दरगाह इमामबाड़ा परिसर एवं शाहजंगी मेला मैदान की विशेष साफ-सफाई कराने की मांग की। बैठक में महबूब आलम, मिंटू कलाकार, मो. हुमायूं, भोला खान, सैयद जाउल हक, मो. इम्तियाज उल हक, मो. सलाउद्दीन, मो. मेराजुल और मो. बंटी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: चार अगस्त को निकलेगा चेहल्लुम का जुलूस
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.