Bhagalpur News: चेहलूम पर्व को लेकर निकाला गया जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: बांका, एक संवाददाता। आनंदपुर थाना क्षेत्र के मंझला टील्हा गांव में चेहलुम पर्व के अवसर पर सोमवार को धार्मिक जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और परंपरागत तरीके से पर्व मनाया गया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने अनुशासन और सौहार्द का परिचय दिया। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। दंडाधिकारी की मौजूदगी में आनंदपुर थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई तथा जुलूस के पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन ने लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चेहल्लुम के जुलूस में शामिल हुए लोग स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.