भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बाइक या चारपहिया वाहन। ट्रैफिक में रेड सिग्नल को पार किया तो चालान कटना तय। ट्रैफिक के अन्य नियमों का उल्लंघन किया तो भी चालान कटेगा और जेब ढीली होगी। लेकिन शहर में जाम का सबसे बड़ा कारण बनते जा रहे टोटो चालकों की मनमानी पर रोक को लेकर सख्ती नहीं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शहर को जाम से निजात दिलाने और एक्सीडेंट में कमी लाने को लेकर टोटो चालकों की मनमानी पर नकेल कसी जाएगी। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने डीएसपी ट्रैफिक और थानेदार को निर्देश दिया है कि वे जल्दी ही टोटो एवं ऑटो चालकों और उनके संघ वालों के साथ एक दिन का वर्कशॉप आयोजित करें। उस दौरान उन्हें ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी और उसका पालन करने को लेकर चेतावनी भी दी जाएगी। उसके बाद भी चालकों की मनमानी जारी रही त...