Bhagalpur News: चुनिहारी टोला में राह चलते व्यक्ति के पॉकेट से पैसे छीने
भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला में राह चलते व्यक्ति के पॉकेट से बदमाशों ने दो हजार रुपये छीन लिए। घटना को लेकर पीड़ित दिलीप मिश्रा ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे मंगलवार को अलीगंज से पैसे लेकर आ रहे थे। चुनिहारी टोला पहुंचे तो दो अज्ञात युवक उनके पास आए और झपट्टा मारकर पॉकेट से पैसे छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला है लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.