भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीएलएससी महाविद्यालय, नवगछिया, भागलपुर में साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति से नो टू ड्रग विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता 2026 का आयोजन हुआ। इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम पुरस्कार विजेता कैडेट संजू कुमारी, द्वितीय विजेता एसजीटी दीपक कुमार और कैडेट कन्हैया कुमार ने प्राप्त किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा महाविद्यालय पधारे और प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से हुई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: विद्यार्थी स...