भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भागलपुर शाखा की ओर से एक जुलाई बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2026 का आयोजन एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रोमा यादव के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर दिनभर विविधि कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह के सत्र में जेएलएनएमसीएच परिसर में 25 से अधिक पौधे लगाए गए। अभियान की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे व आईएमए अध्यक्ष ने की। फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पौधरोपण के बाद जेएलएनएमसीएच ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर में 50 से अधिक चिकित्सकों व अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया。 यह भी पढ़ें- Purnia News: डाक्टर्स डे : जीएमसीएच में ऑडियो विजुअल क्लासेज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को ऑनलाइनरक्तदान ...