Bhagalpur News: चार माह से दम तोड़ रहा है जिले में संचालित ट्रांसपोर्ट व्यवसाय
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय पिछले चार महीनों से गहरे संकट के दौर से गुजर रहा है। दरअसल, विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों ट्रक और ट्रेलर के आवागमन पर प्रतिबंध है। इस फैसले ने न सिर्फ ट्रांसपोर्टरों की कमर तोड़ दी है, बल्कि पूरे जिले के व्यापारिक तंत्र को प्रभावित कर दिया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी वाहनों के लिए विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने का नतीजा है कि कई सामान के दामों में भी इजाफा हो रहा है। माल की आवाजाही कम होने का सीधा असर जीएसटी के राजस्व पर भी पड़ रहा है। जीएसटी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विक्रमशिला सेतु पर मालवाहक गाड़ियों के परिचालन बंद होने से राजस्व संग्रह पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
3 दिन का सफर 13 दिनों में, भाड़ा ज्यादा पर समय की कोई गारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.