Bhagalpur News: चार महीने के लिए सरकारी अस्पतालों के ओपीडी के समय में बदलाव
भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल समेत राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों और सदर अस्पतालों में नवंबर से फरवरी तक शीतकालीन समय-सारिणी के अनुसार ओपीडी का संचालन होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में ओपीडी निबंधन और चिकित्सकीय परामर्श के लिए दोनों पालियों का समय निर्धारित किया गया है।अधिसूचना के अनुसार, सुबह की पाली में ओपीडी निबंधन पूर्वाह्न आठ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। वहीं, शाम की पाली में अपराह्न 2:30 बजे से शाम चार बजे तक निबंधन होगा। चिकित्सकीय परामर्श के लिए सुबह की पाली का समय नौ बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम की पाली का समय अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : एक नवंबर से जीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.