भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर। भारत विकास परिषद सत्यम शाखा के संयोजक एवं सचिव चांद झुनझुनवाला को भागलपुर में किए गए सेवा कार्यों के लिए सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। जमुई में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। परिषद के प्रांतीय महासचिव आशुतोष रंजन, जमुई शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने चांद झुनझुनवाला को सम्मानित किया। अथितियों ने उनके द्वारा किए सेवा कार्यों और समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई। सम्मान मिलने पर उन्हें प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. रतन संथालिया, आशुतोष शरण, प्रवीण कुमार, डॉ. मनीष जालान, उज्जैन कुमार जैन 'मालू', सुमित जैन आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...