Bhagalpur News: चरित्र निर्माण में सत्संग और संगति का महत्वपूर्ण योगदान : किंकर किशोरी
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मनुष्य के चरित्र निर्माण में सत्संग और संगति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अच्छी संगति से सद्गुणों का विकास होता है, जबकि कुसंगति मनुष्य को दुर्गुणों की ओर ले जाती है। इसलिए समाज को चरित्रवान और संस्कारवान बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सत्संग और हरिकथा का आश्रय लेना चाहिए। ये बातें कहलगांव के नाथलोक कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचन करते हुए कथावाचिका किंकर किशोरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि सत्संग मनुष्य को परम तत्व और ईश्वर से जोड़ने वाली स्मृति को जागृत करता है। संतों का सानिध्य और उनकी कृपा कठिन से कठिन कार्य को भी सहज बना देती है। कथा के अंत में कथावाचिका ने भीष्म पितामह के महाप्रयाण का प्रसंग सुनाया। इस प्रसंग को सुनकर उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.