भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के दक्षिणी क्षेत्र का प्रमुख शीतला स्थान चौक इन दिनों नगर निगम के खोखले दावों और प्रशासनिक उपेक्षा का बानगी पेश कर रहा है। एक तरफ जहां सौंदर्यीकरण योजना के तहत इस चौक पर आकर्षक वर्टिकल पार्क सजाया गया है और सुरक्षा के नाम पर एक दर्जन से अधिक एचडी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ चौक के चारों ओर की सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं।

स्थानीय समस्याएँ क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सड़क किनारे दशकों से कच्चा पड़ा हथिया नाला है। नाले की सफाई और पक्कीकरण न होने के कारण बिना बारिश के भी गंदा पानी बहकर सीधे मुख्य सड़क पर आ जाता है। नतीजतन, बिन बरसात भी इस मार्ग पर जलजमाव बना रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी फजीहत झेलनी पड़ती है। हैरानी की बात यह है कि स्थिति इ...