Bhagalpur News: घोघा नदी के चार बांध काटे गए, बहियार में घटने लगा जलस्तर
भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। किसानों के खेतों से जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए भागलपुर सांसद अजय मंडल की पहल पर घोघा नदी में बनाए गए बांधों एवं अन्य अवरोधों को हटाने का काम रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान तीन और बांधों को काटकर हटाया गया। इसके साथ ही अब तक कुल चार अवरोध हटाए जा चुके हैं। नदी में जलनिकासी का रास्ता खुलने से आसपास के बहियार में जमा पानी का स्तर भी घटने लगा है। शनिवार को बारिश के कारण बांधों की कटाई का काम नहीं हो सका था। रविवार को मौसम अनुकूल होने पर दोबारा काम शुरू किया गया। अभी दो दर्जन से अधिक अवरोधों को हटाया जाना बाकी है।
किसानों के खेतों से पानी निकालने की पहल सांसद अजय मंडल ने कहा कि किसानों की परेशानी दूर करना उनकी प्राथमिकता है। किसानों के खेतों से हर हाल में पानी निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.