भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र में सोमवार को कटरिया नदी के उत्तरी हिस्से में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव दुर्गा मंदिर गोलसड़क के सामने पानी के बहाव के साथ बहकर एक झाड़ी में फंसा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना घोघा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घोघा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। वह जींस और टी-शर्ट पहने हुए था। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि कहीं यह शव शनिवार को विक्रमशिला सेतु से गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का तो नहीं है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।घोघा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए बरारी थाना सहित अन्य थानो...