भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की पैन ग्राम निवासी पूनम कुमारी ने मारपीट कर घायल किए जाने सहित विभिन्न आरोपों में थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि आरोपियों ने टोटो चार्ज करने का तार बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया। इस पर बोलने पर आरोपी घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिए। परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जाने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मारपीट कर महिला को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...