भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड की भवानीपुर देसरी पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन हुआ। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने रिमोट के माध्यम से पंचायत की लाइब्रेरी सहित विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. प्रियांशु राज, अंचल अधिकारी सतीश कुमार, प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। नीरज कुमार पासवान ने वादे हसनपुर में सड़क और नाला नहीं होने से आवागमन में हो रही परेशानी से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Ka...