भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर नपं के क्षेत्रफल विस्तार के प्रस्ताव के तहत इंग्लिश चिचरौन पंचायत और खेरैहिया पंचायत को नगर पंचायत में शामिल किए जाने की चर्चा के बाद ग्रामीणों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। शनिवार को इंग्लिश चिचरौन पंचायत भवन में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर प्रस्तावित विलय का विरोध किया गया। बैठक में स्पष्ट निर्णय लिया गया कि किसी भी सूरत में पूरी पंचायत को नगर पंचायत अकबरनगर का हिस्सा नहीं बनने दिया जाएगा। पंचायत के उपमुखिया ने कहा कि इंग्लिश चिचरौन पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र है और यहां की अधिकांश आबादी कृषि एवं मजदूरी पर निर्भर है। पंचायत का इलाका बाढ़ और सुखाड़ दोनों से प्रभावित रहता है। करीब 90 प्रतिशत परिवार खेती और मजदूरी से अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे क्षेत्र को श...