भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की संभावित धांधी बेलारी यात्रा को देखते हुए बुधवार को जिला प्रशासन सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक चौकस दिखा। प्रभारी सचिव राघोपुर गांव पहुंचे और गंगा जल की वृद्धि को देखते हुए बांध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुख्य अभियंता को आवश्यकतानुसार जियो बैग एवं ईसी बैग का उपयोग करते हुए बांध को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रभारी सचिव ने बांध पर 24 घंटे अभियंताओं एवं मजदूरों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा जलस्तर एवं बांध की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बाढ़ राहत व्यवस्था पर डीएम सख्त, पॉलीथिन-भूसा वितरण म...