Bhagalpur News: गोवर्धन पूजा पर रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय में कार्यक्रम आयोजित
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय में गो सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर के अधीक्षक राजीव कुमार झा ने लोगों से गो माता की सेवा करने और उन्हें भोजन कराने की अपील की। कार्यक्रम में गो माता को रोटी, गुड़, केला सहित अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर सेवा की गई। मौके पर अनाथालय के सचिव शारदानंद मिश्र और अध्यक्ष सजय कुमार झा ने लोगों से गो सेवा के कार्यों में आगे आने की अपील की। कार्यालय सहायक दीपराज भारती ने बताया कि बीते दस वर्षों से लगातार छठ पूजा घाटों पर अनाथालय प्रबंधन की ओर से नि:शुल्क दूध का वितरण किया जाता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: गोवर्धन पूजा पर्व जिलेभर में भक्तिभावना व धूमधाम के साथ मनाया यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.